फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज डेढ़ घंटे में सिमट गया किसान दिवस

Wed, 17 May 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
किसान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
किसानों की सहूलियत के लिए लगाया जाने वाला किसान दिवस अब औपचारिकता में सिमटने लगा है। बुधवार को डेढ़ घंटे के अंदर ही तमाम औपचारिकता पूरी कर किसान दिवस को समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन


अफसरों ने न तो उक्त दिवस के लिए किसानों को आमंत्रित किया और न ही जागरूकता के लिए कोई प्रचार-प्रसार किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों की समस्या को लेकर काफी गंभीर हैं, लेकिन कृषि विभाग के अधिकारी उनकी मंशा को विफल करने में जुटे हैं।

प्रत्येक महीने के तीसरे बुधवार को किसान दिवस आयोजित किया जाता है। इसमें यदि डीएम, सीडीओ उपस्थित रहें तो दोपहर दो बजे तक किसानों की समस्याएं सुन ली जाती हैं। उनकी अनुपस्थिति में कृषि अधिकारी कुछ ही देर में दिवस को समाप्त कर देते हैं।
विज्ञापन


बुधवार को नगर पालिका सभागार में लगे किसान दिवस में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दोपहर 11 बजे किसान दिवस शुरू किया गया, लेकिन किसानों की उपस्थिति काफी कम थी,

क्योंकि उन्हें सूचना न हीं दी गई थी। चुनिंदा किसान ही अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत रख रहे थे। सभागार में संख्या बढ़ाने के लिए किसानों के स्थान पर कृषि विभाग के कर्मचारी ही बैठे थे।

दोपहर 12.30 बजे अचानक किसान दिवस में मौजूद उप कृषि निदेशक एएन मिश्र, डीओ शिवकुमार, बीएसए राजितराम वर्मा अपने कार्यालय लौट गए। ऐसे में देर से पता चलने वाले किसान जब अपनी शिकायत लेकर नगर पालिका सभागार में पहुंचे तो वहां खाली कुर्सियां देख वह बैरंग लौट गए।

उप कृषि निदेशक एएन मिश्र का कहना है कि जब तक शिकायतें आती हैं, तभी तक किसान दिवस आयोजित कराया जाता है। शिकायत नहीं आने के कारण 12.30 बजे किसान दिवस समाप्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


नगर पालिका सभागार में चुनाव के चलते बीएलओ का कार्य किया जाता है, इसलिए सभागार को खाली कर दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें