फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीफ खाने और गोवध करने वालों की काटो जुबान: स्वामी चक्रपाणि

Thu, 01 Jun 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
स्वामी चक्रपाणि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गोवध करने और आईआईटी मद्रास में बीफ पार्टी किये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीफ खाने वालों के साथ सिर्फ मारपीट करने से काम नहीं चलेगा। बल्कि उनकी जुबान काट देनी चाहिए। बीफ खाना और गोकसी करना केवल सामाजिक-धार्मिक अपराध ही नहीं है, बल्कि यह देश की कानून व्यवस्था पर अविश्वास भी है।

स्वामी चक्रपाणि बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्थित आरके प्लाजा में आयोजित अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में अलगाववादी पाकिस्तान से रुपया लेकर युवाओं को भड़काकर सैनिकों पर पत्थरबाजी करा रहे हैं।
विज्ञापन


अलगाववादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। प्रदेश में बढ़ते अपराध को नियंत्रण करने व लोगों में सद्भावना बढ़ाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयत्नशील है। इस कार्य में अखिल भारत हिंदू महासभा का पूर्ण सहयोग और समर्थन दिया जायेगा।

इससे पूर्व महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद गुप्ता ने स्वामी चक्रपाणि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान स्वामी चक्रपाणि ने ब्रह्मानंद गुप्ता को महासभा को सर्वोच्च हिंदू भूषण सम्मान से सम्मानित किया।

इस मौके पर डा.नित्यानंद सैनी, डा.प्रेमलता तिवारी  डा.नवनीत त्यागी, सुभाष सैनी, एमएल गुप्ता, दीपांशु गुप्ता, जतिन गुप्ता, रीता गुप्ता, मंजू गुप्ता, आस्था गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, कविता अग्रवाल, छवि गुप्ता, संजू गुप्ता, राजीव गुप्ता, दीपक अग्रवाल, मुन्नालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें