आरटीओ ने रिबन काटकर ई-रिक्शाओं को किया रवाना
- फोटो : अमर उजाला
अब शहर के विभिन्न मार्गों पर बिना रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा का संचालन नहीं होगा। मंडल में सबसे पहले हापुड़ में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन शनिवार से शुरू हो गया। प्रत्येक रूट पर इनकी संख्या निर्धारित कर दी गई है, ताकि शहरवासियों को जाम से भी बचाया जा सके।
संभागीय परिवहन अधिकारी मंयक ज्योति ने फीता काटकर 10 ई-रिक्शाओं को रवाना किया। शहर में बड़ी संख्या में ई रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं। इससे ये शहर में जाम का कारण बनते हैं।
शनिवार दोपहर संभागीय परिवहन अधिकारी मयंक ज्योति गाजियाबाद से मेरठ रोड स्थित परिवहन विभाग के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जिले में चल रही ई-रिक्शा और ई रिक्शाओं के अधिकृत विक्रेताओं के बारे में जानकारी ली।
संभागीय परिवहन अधिकारी मयंक ज्योति ने बताया कि हापुड़ में ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अब मार्गों पर रजिस्टर्ड ई-रिक्शा का संचालन होगा। उन्होंने बताया कि अब ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ ई-रिक्शा चालकों के लाइसेंस भी जारी किए जा रहे हैं। चालकों को आई-कार्ड दिए गए है।
वहां पर एआरटीओ (प्रशासन) शिव शंकर सिंह, एआरटीओ (प्रर्वतन) प्रणव झा, रामआसरे तिवारी, विशाल अग्रवाल, प्रेम पाल, योगेंद्र नाथ तिवारी, अनिल, भानू आदि रहे।
एपको बैटरीज के डायरेक्टर आरफीन खान और एमडी हाजी आरिफ ने बताया कि शनिवार को मेरठ रोड स्थित परिवहन विभाग के कार्यालय में ई-रिक्शाओं के पंजीकरण के समय एपको बैटरीज की ओर से जान्मीड डीलक्स बॉड का पहला पंजीकृत ई-रिक्शा तनवीर नाम के व्यक्ति को दिया गया। इसके बाद जोगराज, पिंटू और मतीन को भी पंजीकरण पुस्तिका दी गई।