ई रिक्शा चालकों ने रेलवे पार्क पर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे ई रिक्शा को बंद कराने की मांग को लेकर मंगलवार को ई रिक्शा चालकों ने रेलवे पार्क पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी से बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों को बंद कराने की मांग की है।
प्रदर्शन करने वालों ने आरोप लगाया कि वह ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा चलाते हैं। कुछ दिन पहले प्रशासन ने बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई रिक्शा को बंद कराने के आदेश दिए थे। उसके बाद बैंक से लोन लेकर नई ई रिक्शा खरीदी और रजिस्ट्रेशन कराया।
नई ई रिक्शा खरीदने व उनके रजिस्ट्रेशन में काफी खर्च करना पड़ा। शासन के आदेश के बाद भी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले ई रिक्शा बंद नहीं हो पाए है। इससे खर्च नहीं निकल पा रहा है और न ही लोन की किश्त जमा हो पा रही है।
उन्होंनें बताया कि लोन की किश्त जमा न होने के कारण बैंक अधिकारी नोटिस जारी कर रहे हैं। जिस कारण परेशान हैं। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी से शहर में दौड़ रहे बिना रजिस्ट्रेशन वाले अवैध ई रिक्शा को बंद कराने अथवा बैंक का लोन माफ कराने की मांग की।
इस मौके पर अमजद, अनीस, सचिन, सोनी, बब्बू, दीपक, संजय, अभिषेक, सुरेश, अनिल, रविकांत, राजू शर्मा, महेश, भगत सिंह आदि मौजूद रहे।