फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा पार्किंग में लगी आग

Sat, 26 Nov 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
आठ ई-रिक्शा व चार पशु झुलसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला चैनापुरी में ई-रिक्शा पार्किंग में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से वहां खड़ी आठ ई-रिक्शा जल गईं। इस दौरान वहां बंधे चार पशु भी झुलस गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन 100 नंबर नहीं उठा।
विज्ञापन


इसके बाद मोहल्ले वासियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला चैनापुरी निवासी इस्लाम और निजाम के मकान के बाहर घेर है। घेर में ही ई-रिक्शा पार्किंग है।

शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में वहां आग लग गई। धुआं निकलने पर इस्लाम को आग की जानकारी हुई। जब तक वी कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन किया, लेकिन कई बार कॉल करने पर भी फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


शोर सुनकर वहां मोहल्ले वासियों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने से आठ ई-रिक्शा जल गए। साथ ही वहां बंधे चार पशु भी झुलस गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

उधर, थाना देहात प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने के बाद घरेलू कनेक्शन पर ई-रिक्शा चार्जिंग करवाने की सूचना मिलने पर एसडीओ यशेंद्र कुमार टीम के साथ जांच करने पहुंचे, लेकिन परिजन ने गेट नहीं खोला। इस पर टीम वापस लौट गई। एसडीओ ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें