फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन दिन पारा चढ़ने से सताएगी भीषण गर्मी, फिर बदलाव का अनुमान

विज्ञापन
दोपहर के समय दिल्ली रोड पर दुपट्टा ओढ़कर गर्मी का बचाव करती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जिले में गर्मी का सितम लगातार जारी है। रविवार को भी दिनभर चटक धूप खिले रहने से सूरज की तपिश ने लोगों को बेहाल रखा। दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आए। बुधवार तक तापमान में बढ़ोतरी होने से भीषण गर्मी लोगों को सताएगी। मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत में मौसम में बदलाव के साथ बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सूरज के तेवर की तल्खी के चलते पिछले कुछ दिनों से गर्मी का प्रकोप लोगों को सता रहा है। पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 39 डिग्री बरकरार है। ऐसे में सूरज की तपिश के साथ ही गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। रविवार को सुबह से लेकर शाम तक सूरज की किरणें लोगों को चुभती रहीं। रविवार को अवकाश होने के बाद भी लोग घरों से बाहर निकलने में कतराते रहे।
शाम ढलने के बाद भी सूरज की तपिश का असर बरकरार रहा। हालांकि लोगों बाजारों और पार्कों के लिए निकलने। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया। आर्द्रता 41 फीसदी रही। रात में भी गर्मी का सितम जारी रहने से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि अभी तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होने से भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें