फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वैष्णो देवी दर्शन करने गईं मां-बहन, इकलौते बेटे की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिगास निवासी 26 वर्षीय अंकुश उर्फ नितिन की कनिया फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की मां और बहन वैष्णो देवी दर्शन के लिए गई थीं। इसी बीच इकलौते पुत्र की मृत्यु की खबर पाकर परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अंकुश पिता द्वारा डांटे जाने से नाराज था।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात करीब पौने 11 बजे कनिया फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत की सूचना बाबूगढ़ पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन रात तक पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।

रविवार की सुबह गांव हबिसपुर बिगास निवासी देवेंद्र सिंह कुछ लोगों के साथ थाने पहुंचे और अपने पुत्र के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस पिता को अंकुश के शव के पास मोर्चरी ले गई। पिता देवेंद्र सिंह ने शव की पहचान अंकुश उर्फ नितिन के रूप में की। पिता देवेंद्र सिंह ने पुलिस से बताया कि उनके पुत्र अंकुश दो बहनों में इकलौते पुत्र थे।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह उनकी पत्नी एक पुत्री के साथ माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए निकली थीं। पिता ने बताया कि शनिवार की शाम में देर से घर आने पर उन्होंने पुत्र अंकुश को डांट दिया था। इसके बाद गुस्से में अंकुश घर से निकल आया था। रविवार की सुबह तक घर न पहुंचने पर देवेंद्र सिंह को उनकी चिंता हुई। इसके बाद वह थाने पहुंचे थे। पिता ने बताया कि उनके पुत्र अंकुश को सोमवार को होने वाली पुलिस भर्ती की परीक्षा में भी शामिल होना था।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें