फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बहरामपुर बाढ़ली के खेत में मिला ड्रोन, सेना का निकला

Mon, 03 Nov 2025 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बहरामपुर बाढ़ली गांव में सोमवार की सुबह एक विशालकाय ड्रोन खेत में पड़ा मिला। किसानों ने ड्रोन को खेत में पड़ा देखा तो इसकी सूचना बाबूगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां से ग्रामीणों को दूर रहने की हिदायत दी। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बाद में जांच में ड्रोन सेना बटालियन मेरठ का निकला, जिसे किसी सर्वे में इस्तेमाल किया जा रहा था। हालांकि इससे पहले ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने रविवार की देर रात करीब साढ़े 10 बजे एक बड़ा ड्रोन गांव में उड़ता देखा था। इससे गांव में दहशत व्याप्त हो गई । सोमवार की सुबह ग्रामीण अपने खेतों की तरफ जा रहे थे उन्हें अजहर के खेत में विशालकाय ड्रोन में पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने बाबूगढ़ पुलिस को दी।
मुदाफरा चौकी प्रभारी विनोद कुमार पुलिसबल के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझकर वहां से हटाया। खेत में मिला ड्रोन करीब 50 किलो वजन के आसपास का था। मौके पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और ड्रोन को कब्जे में लेकर इसकी पूरी जांच की गई। काफी मशक्कत के बाद पता चला कि ड्रोन सेना का था और इसे मेरठ स्थित कैंट एरिया से सेना ने किसी सर्वे के लिए उड़ाया था, जो अचानक रेंज से बाहर हो गया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि सेना के अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें