फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: यू-ट्यूबर पर अभद्र टिप्पणी, दो युवक गिरफ्तार

Mon, 03 Nov 2025 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से यू-ट्यूबर पर की गई टिप्पणी के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि सिवाया गांव निवासी यू-ट्यूबर युद्धि राणा के बारे में आपत्तिजनक व धार्मिक टिप्पणी की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर निगरानी के तहत आरोपियों को चिह्नित किया और कार्रवाई अमल में लाई गई। आरोपी तैय्यब व साहिल निवासी गांव देहरा काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें