फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के हित में है डिजीधन योजना: सांसद

Fri, 14 Apr 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
डिजीधन योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित एसएसवी डिग्री व एसएसवी इंटर कालेज में शुक्रवार को शासन के निर्देश पर डिजीधन मेले का आयोजन किया गया। जिसमें अमरोहा-गढ़ लोकसभा सीट से सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की डिजीधन योजना जनता के हित में शुरू की गई है।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा डिजीधन पेमेंट करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके बावजूद भी लोग डिजीधन पेमेंट की ओर आकर्षित नहीं हो रहे है।

लोगों को डिजिटल पेमेंट करने के बारे में जानकारी देने के लिए शासन ने डिजिधन मेला लगाने के निर्देश दिये हैं। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि नोटबंदी के बाद आई परेशानी का समाधान करने के लिए डिजीधन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


सभी बैंकों ने एक एपप निकाला है, जिसे मोबाइल पर डाउन लोड कर फायदा उठा सकते है। लोग घर बैठे ही पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि साधारण मोबाइल फोन धारक भी इस योजना का लाभ *11 हैश से कर सकते है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के दो हजार गांव जहां बैंकों की शाखाएं नहीं है, वहां पर मिनी एटीएम लगा दिए है। जिनके जरिये वह रुपयों का लेनदेन कर रहे हैं। मेले में पेंशन धारकों के आधार कार्ड बनवाए गए।

अनेक बैंक प्रबंधकों ने व्यापारियों, ग्रामीणों तथा पेंशन धारक महिलाओं को भी डिजीटल पेंमेंट के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सीडीओ कुणाल सिल्कू,एसडीएम मीनू राणा,जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव,अर्चना धींरांग आदि मौजूद रहे।

एसएसवी कालेज में लगे डिजीधन मेले को बहुत सी महिलाएं यह मान रहीं थी कि इसमें पेंशन के बारे में निर्णय होगा। हालांकि सिर्फ यही जानकारी दी गयी कि पेंशन खाते को आधार से कैसे लिंक कराया जाए। इस पर अनेक महिलाएं निराश हो गई।

कुछ का आरोप था कि उन्हें सरकारी कर्मचारी झासा देकर लाए हैं। इनमें कैलाशो,परमेश्वरी,माया,अतरकली,फलवती नाराज होकर चली गईं। सीडीओ कुणाल सिल्कू ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। इसकी शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें