फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में डायरिया और पीलिया का प्रकोप

Mon, 05 Jun 2017 07:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
डायरिया पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम का बदलता मिजाज बच्चों की सेहत के लिए बेहद संवेदनशील है। दोपहर में चिलचिलाती गर्मी और रात में हल्की ठंड से बच्चों में डायरिया के साथ पीलिया रोग का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य अफसरों ने इस रोग से निजात पाने की तैयारी पूरी कर लेने का दावा किया है।
विज्ञापन


इन दिनों मौसम में काफी उतार चढ़ाव हो रहा है। दोपहर के समय तापतान 43 डिग्री तक पहुंच जाता है तो रात में 29 डिग्री तक रहता है। इस मौसम का सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। चिकित्सकों के अनुसार इस तरह के मौसम में बच्चों में डायरिया के साथ पीलिया का खतरा बढ़ जाता है।

राजकीय महिला चिकित्सालय के प्रभारी डा.योगेश का कहना है कि पीलिया रोग होने पर चिकित्सक की सलाह जरूरी है। अभिभावक बच्चों को अपनी इच्छा से दवा न खिलाएं। क्योंकि गलत दवा देने पर बच्चे के लीवर को नुकसान पहुंच सकता है। सावधानी पूर्वक इलाज से इस रोग को आसानी से ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये हैं पीलिया के लक्षण
* भूख न लगना।
*पीले रंग का पेशाब आना।
*आंखों में पीलापन छा जाना।
*तेज बुखार और शरीर में दर्द होना।
 
ये बरतें सावधानियां
*बच्चों को कांबीफ्लैम और बिरोफन आदि दवाए न दें, यह लीवर के लिए खतरनाक होती है।
*खाने मीठी दही और तरल पदार्थों का इस्तेमाल करें।
*बच्चों को आराम करने दें।
*डॉक्टर की सलाह पर ही बच्चों को दवा दें।

डिप्टी सीएमओ डा.प्रवीण शर्मा ने कहा कि पीलिया रोग से बचाव की दवा उपलब्ध हैं। बच्चों में पीलिया का लक्षण दिखने पर अभिभावक उसे कुशल चिकित्सक से दवा दिलाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें