फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदकर लाई गई दुल्हन फरार, बिचौलिया बोला दूसरी ला दूंगा

Mon, 05 Jun 2017 07:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
दुल्‍हन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गढ़ खादर क्षेत्र का एक युवक अमरोहा से 30 हजार में दुल्हन खरीदकर लाया था। आने के दूसरे ही दिन दुल्हन फरार हो गई। इससे आहत युवक अब बिचौलिया पर रुपये वापस करने को दबाव बना रहा है। रुपये न देने पर उसने बिचौलिया को एफआईआर की धमकी दी है।
विज्ञापन


बिचौलिया ने युवक को दूसरी दुल्हन लाकर देने का भरोसा दिया है। एक युवक शनिवार को एक बिचौलिया के माध्यम से जनपद अमरोहा के रजबपुर क्षेत्र के एक गांव से शादी रचाकर युवती को लाया था। एक रात बीतने के बाद ही युवती ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया।

वह गांव में रहने की बजाए अपने घर लौटने की जिद पर अड़ गई। 30 हजार रुपये में खरीदकर लाई गई दुल्हन के वापस लौटने की जिद से युवक के होश उड़ गए। उसने समझाकर दुल्हन को शांत किया। शाम को दुल्हन बिना बताए उसके घर से रफूचक्कर हो गई।
विज्ञापन


इसका पता लगते ही युवक ने आनन फानन में मोबाइल पर बातचीत कर बिचौलिए को दुखड़ा सुनाया। युवक ने बताया कि बिचौलिया  ने इस समय खुद को दिल्ली में बता रहा है। उसने वापस लौटकर 10-15 दिन बाद दूसरी दुल्हन की व्यवस्था करने का भरोसा दिया है।

युवक ने बिचौलिया को चेतावनी दी है कि वह दुल्हन को वापस मंगवाए या 30 हजार रुपये वापस दिलाए। ऐसा न होने पर वह रजबपुर थाने में तहरीर देकर उसके खिलाफ साजिश रचकर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराएगा।

क्षेत्र में कई व्यक्ति युवतियों के खरीद-फरोख्त के गैर कानूनी धंधे से जुड़े हैं। वह अविवाहितों और विधुरों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। उनसे रुपये वसूलकर युवतियों को खरीदकर ला देते हैं। ऐसे में गंगा खादर के क्षेत्र में युवतियों की खरीद-फरोख्त का धंधा चल रहा है। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी सब जानकर भी अनजान बनें हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें