फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 11 जून को होगा धौलाना बार एसोसिएशन का चुनाव

Thu, 30 May 2024 09:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। एल्डर कमेटी ने बार एसोसिएशन तहसील धौलाना के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 11 जून को एसोसिएशन का चुनाव होगा, वहीं तीन जून को नामांकन फार्म खरीदे और जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य अनिल शर्मा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि बार एसोसिएशन तहसील धौलाना की वोटर लिस्ट 31 मई को चस्पा की जाएगी। एक जून को बार एसोसिएशन के मतदाताओं की आपत्ति व संशोधन का निस्तारण किया जाएगा। चुनाव नामांकन फार्म खरीदने और जमा करने के लिए तीन जून निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र वापस लेने और जांच के लिए चार जून तय की गई है। 11 जून को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। तीन बजे के उपरांत मतगणना व परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में बार एसोसिएशन सचिव लोकेश कुमार, अनिल शर्मा, लोकेश कुमार, वीरेंद्र तोमर, संजीव सागर, अमर पाल सिंह, योगेश सिसोदिया, प्रवीण तोमर उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें