फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 13 जुलाई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Thu, 30 May 2024 09:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मलखान सिंह ने समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक की। बैठक का संचालन अपर जिला जज व राष्ट्रीय लोक अदालत की नोडल अधिकारी डॉ. रीमा बंसल की देखरेख में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व प्राधिकरण के सचिव डॉ. ब्रह्मपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन

बैठक में जनपद न्यायाधीश व प्राधिकरण के अध्यक्ष मलखान सिंह ने समस्त न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए दो बार नोटिस/समन जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी न्यायिक अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक वाद चिन्हित करें। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व प्राधिकरण के सचिव डॉ. ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि 13 जुलाई को जनपद न्यायालय व समस्त बाह्य न्यायालयों व तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वादकारी व अधिवक्ता निस्तारित योग्य वादों का निस्तारण करा सकेंगें। बैठक में अपर जिला जज प्रथम विपिन कुमार द्वितीय, अपर जिला जज एससी-एसटी एक्ट हनी गोयल, अपर जिला जज स्पेशल पॉक्सो उमाकान्त जिंदल, अपर जिला जज द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह यादव, अपर जिला जज पॉक्सो द्वितीय, डॉ. रीमा बंसल, अपर जिला जज एफटीसी प्रथम मिताली गोविंद राव, अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय विरेश चन्द्रा, सिविल जज सीनियर डिविजन प्रथम प्रीति मोगा, सिविल जज सीनियर डिविजन द्वितीय रवि कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें