फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: पूर्णिमा मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं ने दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों पर किया हमला, पांच हिरासत में

Wed, 05 Nov 2025 11:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

एक कार को वहां से निकालने के दौरान मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। इसी बात से नाराज ट्रैक्टर सवारों ने पुलिस कर्मियों से गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
मारपीट करती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा मेले से लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यातयात व्यवस्था को देख रहे एक दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों पर कुछ श्रद्धालुओं ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान तीनों पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से पांच श्रद्धालुओं को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गढ़ कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक गौरव कुमार, सचिन कुमार, उमंग कुमार मेला मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू करा रहे थे। इसी दौरान एक कार को वहां से निकालने के दौरान मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। इसी बात से नाराज ट्रैक्टर सवारों ने पुलिस कर्मियों से गाली गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपी ट्रैक्टर से नीचे उतर आया और हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान उसके कुछ साथी भी आ गए और उन्होंने भी तीनों पुलिस कर्मियों पर हमला कर घायल कर दिया। मामले की सूचना पर भारी पुलिस मौके पर पहुंच गई और  मौके से पांच लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें