फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मासिक पंचायत में सरसों क्रय केंद्र खुलवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिंभावली। सोमवार को भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत सहकारी गन्ना विकास समिति में हुआ। जिसमें किसानों के अहम मुद्दे उठाए गए। पंचायत के समापन पर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंप समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

जिला प्रवक्ता कुंवर खुशनूद ने कहा कि कई बार डीएम और कृषि विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को ज्ञापन देकर जनपद में सरसों क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक एक भी क्रय केंद्र नहीं खोला जा सका है। जिसके चलते किसान आढ़तियों को फसल बेचने के लिए मजबूर हैं। ब्लॉक अध्यक्ष मुनव्वर अली ने कहा कि यदि जल्द से जल्द सरसों क्रय केंद्र नहीं खोले गए तो भाकियू सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी कर आंदोलन करेगी। महेशपाल चौधरी ने कहा कि निराश्रित पशु भी किसानों समेत अन्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। जिनका निस्तारण होना चाहिए। वहीं जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा किताब, डे्रस के लिए चुनिंदा दुकानों पर अभिभावकों को भेजा जा रहा है। जिसके खिलाफ प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान संगठन का कोई कार्यकर्ता किसी भी पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव नहीं लड़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष नीलम त्यागी, पीके वर्मा, शब्बू चौधरी, महिपाल चौहान, अमजद खान, राजेश चौधरी, अनिल त्यागी, पालूराम सिंह, आरिफ अली, आजाद तोमर, चौधरी ओमवीर सिंह, श्याम सुंदर त्यागी, प्रदीप चौधरी, विनोद शर्मा, सुशील त्यागी, इंतजार खां, शाहिद खान, शोभा देवी, सरिता देवी, राजबीरी देवी, राजा चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजदू रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें