फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईटेंशन लाइन हटवाने के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 30 Sep 2023 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव दौताई में नए बाईपास के पास हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों पर काम करने के दौरान करंट लगने का डर रहता है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश सचिव डॉ. शोएब के नेतृत्व में शनिवार को दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नया बाईपास बनाया गया है, जिसके किनारे ऊर्जा निगम द्वारा हाईटेंशन लाइन खिंची गई है। खेतों पर काम करने के दौरान लाइन नीचे होने के कारण करंट महसूस होता है। उन्होंने बताया कि नया बाईपास होने के कारण बड़ी घटना हो सकती है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को लाइन को अन्य स्थान पर स्थापित करना होगा। ग्रामीणों ने कहा कि यदि लाइन को अन्य स्थान पर स्थापित नहीं किया जाता है, तो धरना प्रदर्शन शुरु किया जाएगा। इस मौके पर अब्दुल, शान मोहम्मद, शहजाद अली, आदिल, महताब अली, हरसत, साजिद अली, इकराम, कलवा, उसमान, परवेज, नईम, सरवर, शाहिद, पप्पू, रामवती, संतोष, दीपक अनिल, वसीम, भूरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के एक्सईएन आनंद गौतम ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर ग्रामीणों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें