फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का अपहरण करने वालों को दबोचने की मांग

Tue, 24 May 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
अपह्त हुई एक युवती के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा से 16 मई को अपह्त हुई एक युवती के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मंगलवार को परिजनों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे गांव खेड़ा के लोगों ने बताया कि 16 मई को राजवती देवी की पुत्री शालिनी उर्फ शालू को गांव के ही चार लोगों ने अगवा कर लिया था। चारों युवकों के खिलाफ पिलखुवा कोतवाली में तहरीर भी दी गई थी,

लेकिन अभी तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस ने एक युवक के खिलाफ तो मामला दर्ज कर लिया, लेकिन शेष तीन के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि अब दबंग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें