फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सिलेंडर में रिसाव से रसोई में लगी आग, मकान मालिक झुलसा

Sat, 01 Jun 2024 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। गांव सौलाना में गैस सिलिंडर में हुए रिसाव के कारण रसोई में आग लग गई। आग बुझाने पहुंचा मकान मालिक भी बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मकान मालिक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, आग से रसोई में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


गांव निवासी कुलदीप शर्मा के मकान की रसोई में शनिवार की सुबह अचानक धुंआ उठता देख पड़ोसियों ने जानकारी दी। इस दौरान उसने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने परिजनों के माध्यम से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। इससे पहले पुलिस व दमकल विभाग मौके पर पहुंचता। ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान रसोई में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें