फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हिस्ट्रीशीटर बदमाश इस्ते प्रधान को किया जिला बदर

Sat, 01 Jun 2024 09:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना कपूरपुर पुलिस ने थाने के हिस्ट्रीशीटर एवं टॉप टेन बदमाश इस्ते उर्फ इस्तेकार प्रधान पर छह माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई की है। आरोपी की पत्नी वर्तमान में जिला पंचायत वार्ड नंबर 17 से जिला पंचायत सदस्य है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गांव बझैड़ा कला निवासी हिस्ट्रीशीटर इस्ते उर्फ इस्तकार थाने का टॉप टेन बदमाश है। उसकी पत्नी वर्तमान में जिला पंचायत की वार्ड नंबर 17 से सदस्य है। जबकि वह खुद भी जिला पंचायत सदस्य रह चुका है। इसके ऊपर जिला हापुड, बुलंदशहर, गाजियाबाद व मेरठ में हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, लूट, गैंगस्टर व गुंडा एक्ट आदि से संबंधित करीब 48 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने शनिवार को बदमाश इस्ते उर्फ इस्तकार के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें