फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: साइबर ठगों ने मोबाइल पर डाले अश्लील फोटो

Sat, 05 Oct 2024 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उसके परिवार की महिलाओं के फोटो एडिट कर अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिए। वहीं ठगों ने उनके खाते में रुपये न भेजने पर फोटो वायरल करने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन


पीडि़त ने तहरीर में उल्लेख किया है कि करीब एक माह पहले साइबर अपराधियों ने उसका मोबाइल हैक कर लिया था। जिसके बाद आरोपियों ने उसके मोबाइल में मौजूद परिवार की महिला के फोटो एडिट कर अश्लील बना लिए। जिन्हें व्हाट्सएप के जरिए कई नंबरों से उसे भेजे। अलग-अलग देशों के नंबरों से उसके मोबाइल पर कॉल कर साइबर ठग ने अपने बैंक खाते में रुपये डालने के लिए कहा, वहीं ऐसा न करने पर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी है।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 351(4), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें