फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं... हिरासत में है आपका बेटा

Fri, 26 Jul 2024 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। साइबर अपराधियों ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति को फोन करके उसके बेटे को हिरासत में लेने का झांसा देकर पहले डराया, फिर 20 हजार रुपये की मांग की। हालांकि बेटे से फोन पर संपर्क होने के बाद पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव लोदीपुर निवासी सुखवीर सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को उसका बेटा नगर के एक कोचिंग सेंटर मे पढ़ाई करने के लिए गया था। करीब दो घंटे के बाद उसके फोन पर अनजान व्यक्ति की कॉल आई। जिसने अपने आप को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहा कि साइबर क्राइम सेल ने उसके बेटे को एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया है। लेकिन उसे उसका बेटा निर्दोष लग रहा है। यदि वह अपने बेटे को जेल जाने से बचाना चाहता है, तो 20 हजार रुपये इसी नंबर पर ट्रांसफर कर दे। आरोपी की बात सुनकर वह परेशान हो गया। पैसों का इंतजाम करने की बात कहकर उसने फोन काट दिया। जिसके तुरंत बाद अपने बेटे का मोबाइल नंबर डायल कर दिया। बेटे से बात हुई, तो उसने कहा कि वह कोचिंग सेंटर में है और कुछ देर बाद घर पहुंच जाएगा। जिसके बाद उसे राहत मिली।
कोट -
साइबर ठग नए-नए तरीकों से ठगी का प्रयास करते है। ऐसे लोगों से बचाव के लिए समय-समय पर पुलिस की ओर से जागरूक किया जाता है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।- आशुतोष शिवम सीओ गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें