फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने डीएम और एसपी को दिया नोटिस

Fri, 26 Jul 2024 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने पीएसी के जवान अंकित राव जाटव की हादसे में हुई मौत के मामले में डीएम और एसपी को सात दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने व व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ग्राम रसूलपुर थाना भावनपुर जनपद मेरठ निवासी मृतक अंकित के भाई रूप सिंह ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उसने कहा कि थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में पुलिस लाइन के सामने 21 अप्रैल को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि इस मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी व विवेचक की भूमिका संदिग्ध है। क्योंकि यह दोनों पीडि़त परिवार को टरकाते रहे। यह कहकर कि सीसीटीवी फुटेज में ट्रक का नंबर व चालक साफ नहीं आ रहा है । जबकि पुलिस को इस सबकी पूरी जानकारी है। थाना पुलिस अपने विभाग के सिपाही की मृत्यु को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। यह सामान्य दुर्घटना नहीं है इसमें किसी बड़ी साजिश का होना प्रतीत होता है। उन्होंने आयोग से अनुरोध किया कि इस मामले में डीआईजी की अध्यक्षता में जांच दल गठित कर जांच कराई जाए। इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सहायक निदेशक गुलशन कुमार पहाडि़या ने एसपी और डीएम को नोटिस जारी किया है। जिसमें नोटिस प्राप्त होने के सात दिन के अंदर अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भेजने व व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें