फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किसान की मौत

Thu, 17 Nov 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
करंट से किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डहाना गांव में खेत पर ट्यूबवेल की मोटर से उतरा पट्टा चढ़ाने के दौरान दो किसान करंट की चपेट में आ गए, जिसमें से एक किसान की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


सपनावत चौकी क्षेत्र के डहाना गांव निवासी विकास (34) पुत्र रतनपाल अपने ताऊ के बेटे भारत के साथ सुबह करीब 10 बजे अपने खेत पर फसल की सिंचाई करने गए थे। खेत में लगे ट्यूबवेल पर दोनों भाई मोटर  की पुली से उतारा पट्टा चढ़ाने के लिए मशक्कत कर रहे थे।

तभी ट्यूबवेल में अचानक उतरे करंट के जोरदार झटका लगने के कारण भारत दूर जा गिरा। जबकि विकास गड्ढे में गिर गया। किसी तरह घायल भारत ने खुद को संभाल कर उठा और मोटर के तार बिजली के बोर्ड से निकाले।
विज्ञापन


इसके बाद विकास को गड्ढे से बाहर निकाला। फिर ट्यूबवेल से बाहर निकल कर भारत ने शोर मचाया तो पड़ोस के खेत में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। फोन पर घरवालों को सूचना दी तो पूरा परिवार ट्यूबवेल की तरफ दौड़ पडा।

घटनास्थल पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण विकास को उपचार के लिए हापुड़ ले जाने लगे। इसी बीच विकास ने दम तोड़ दिया। विकास का शव गांव में पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।

देर शाम विकास का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले विकास की बिजली का करंट लगने से हुई मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन


वृद्ध पिता रतनपाल के बेटे की मौत से सन्न है। वहीं, पत्नी देवी रानी, पांच वर्षीय बेटी वंशिका और तीन वर्षीय पुत्र अमन का रो-रो कर  बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें