फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: ब्रजघाट में सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं का सैलाब, नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम

Mon, 15 Jun 2026 09:53 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या के अवसर पर ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन के बीच यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और नेशनल हाईवे-9 पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और बड़ी संख्या में लोगों को अपने वाहन बीच रास्ते में छोड़कर पैदल ही गंगा घाट तक पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन


सोमवार तड़के से ही ब्रजघाट, गढ़ और आसपास के गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। सुबह बढ़ती भीड़ के साथ ही नेशनल हाईवे पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता गया। पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त ट्रैफिक प्रबंधन नहीं किए जाने के कारण हालात बिगड़ गए और वाहन रेंगने लगे। देखते ही देखते हाईवे पर कई किलोमीटर तक जाम लग गया।

जाम में फंसे लोगों का आरोप है कि पुलिस की ओर से न तो समय रहते वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई और न ही ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इसके चलते लोग करीब चार घंटे तक जाम में फंसे रहे। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ी। कई श्रद्धालुओं ने बताया कि जाम के कारण उन्हें अपने निजी वाहनों को दूर खड़ा कर पैदल ही घाट तक जाना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबी दूरी पैदल तय करने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोगों को भी अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में सोमवती अमावस्या और अन्य बड़े स्नान पर्वों के दौरान बेहतर यातायात योजना बनाई जाए, पार्किंग स्थलों की पर्याप्त व्यवस्था हो तथा हाईवे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को इस प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। सीओ राहुल यादव ने बताया कि टीम विभिन्न पॉइंट पर जाम खुलवाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें