जेएमएस कॉलेज में आयोजित क्रिकेट मैच में मैच जीतने के बाद खुशी मनाते टीम के खिलाड़ी। संवाद
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन और फीयरलेस फाइटर के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ने सुपर ओवर में जीत हासिल की। मैच में आसिफ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 168 रन बनाए। इसमें आसिफ कुरैशी ने 50 रन, मनोज ने 42 रन, चंदू ने 26 रन का योगदान दिया। फीयरलेस फाइटर टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मुक्की ने दो विकेट, हारुन खान, धर्मेंद्र, तरुण कुमार, संजय सैनी ने एक एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे फीयरलेस फाइटर के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 168 रन बनाए, जिससे मैच ड्रॉ हो गया। इसमें संजय सैनी ने 96 रन, सन्नी कुमार ने 12 रन का योगदान दिया। हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए धर्मेंद्र, हैप्पी ने दो दो विकेट और सोनू नवरंग, आसिफ कुरैशी ने एक एक विकेट हासिल किया।
मैच ड्रॉ होने के बाद सुपर ओवर में फीयरलेस फाइटर टीम ने एक ओवर में दो विकेट खोकर 11 रन बनाए। इसके विपरीत लक्ष्य का पीछा करते हुए हापुड़ जिला वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ चंदू और आसिफ ने बल्लेबाजी करते हुए तीन गेंद में 15 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में आसिफ को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।