फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, रिपोर्ट

Fri, 22 Apr 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
गोली मारी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के मुर्शदपुर गांव में एक युवक को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति और उसके तीन पुत्रों के खिलाफ रिपोर्टमामला दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुर्शदपुर निवासी आबाद हसन और वसीम के बीच पिछले माह किसी विवाद पर जमकर हुई थी। आबाद हसन को गंभीर चोट आई थी। आबाद हसन के परिजनों ने वसीम पक्ष के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कराया था। तब से ही दोनों में रंजिश चल रही है।

बृहस्पतिवार रात वसीम घर पर था, तभी संदिग्ध हालात में उसकी जांघ में गोली लग गई। परिजनों ने आबाद हसन और उसके तीन पुत्रों पर गोली मारने का आरोप लगाकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर काफी संख्या में लोग जमा हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल वसीम को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएचओ हाफिजपुर सरवत अब्बास जैदी ने बताया कि वसीम ने आबाद हसन और उसके तीन पुत्र नौमान, शादाब और कासाम के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। क्योंकि आबाद हसन के मामले में वसीम आरोपी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें