फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में ब्याहकर आई विदेशी महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 22 Apr 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
8 साल पहले दक्षिण अफ्रीका से लुधियाना में ब्याह कर आई लाइबेरियाई महिला की संदिग्‍ध हालात में मौत हो गई। वह घर में ही अचानक गिर गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान फेथ सी मास्क्यू गोयल के तौर पर हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया गया है। शव का विसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। जानकारी के अनुसार लुधियाना के राकेश गोयल के साथ आठ साल पहले फेथ की शादी हुई थी। उनका सात साल का बेटा भी है।

कुछ वक्त पहले ही फेथ अपने देश से लौटी थी। दो दिन पहले वह बाथरूम के पास अचानक गिर गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए। वहां पर उसकी मौत हो गई। महिला के परिजनों के विदेश से आने के कारण शव को अस्पताल में ही रख दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। थाना शहीद भगत सिंह नगर के प्रभारी कंवलदीप सिंह के कहना है कि इस मामले में फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें