कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। युवक का शव मोहल्ला स्थित एक मोबाइल कंपनी के टावर के पास पड़ा मिला। लोगों ने शव देखकर पुलिस को मामले की सूचना दी।
सूचना पर मौके पर युवक के परिजन भी पहुंचे। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे गढ़ी मोहल्ले में मोबाइल टावर के पास लोगों ने एक युवक के शव को पड़ा देखा।
लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई। शव की शिनाख्त सोनू (25) पुत्र स्व. मूलचंद निवासी गढ़ी के रुप में हुई।
कुछ देर बाद सोनू के परिजन मौके पर पहुंचे गए और पुलिस से पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही। पुलिस से अनुमति लेकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था।