फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

Thu, 16 Mar 2017 09:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
युवक ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित रेलवे फाटक के समीप नौकरी नहीं लगने से परेशान एक युवक ने ट्रेन आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवपुरी निवासी अंकित अरोड़ा (33) नौकरी नहीं मिलने के चलते काफी समय से परेशान था। सफल नहीं होने पर वह तनाव में रहने लगा। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे वह घर से गुरुद्वारे जाने के लिए कहकर निकला,

लेकिन वह गढ़ रोड रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। जहां उसने बुलंदशहर से दिल्ली जा रही पैसेंजर के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रैक पर शव पड़ा देख काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को मामले सूचना दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इकलौते पुत्र की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

कार्यवाहक थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया कि डिप्रेशन के चलते उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें