फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ लेने गए युवक के पेट में शराब की बोतल तोड़कर घोंपी

Fri, 29 Jul 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला कविनगर से दो दिन पूर्व दोस्तों के साथ कांवड़ लेने बाइक पर गए एक युवक को उसके ही साथियों ने शराब पीने से मना करने पर पेट में बोतल घोंपकर लहूलुहान कर दिया। उसे मृत समझकर वह हरिद्वार में ही छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


झाड़ियों में लहूलुहान शिवभक्त को देखकर दूसरे कांवड़ियों ने उसकी जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक कविनगर निवासी छोटू पुत्र स्व. गंगाराम दो दिन पूर्व अपने चार साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल  लेने के गया था। हरिद्वार पहुंचने पर छोटू का मोहल्ले के ही युवकों से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि साथियों को शराब पीने से रोकने पर एक युवक ने शराब की बोतल तोड़कर उसके पेट में घोंप दी। जिसमें वह लहूलुहान हो गया था। छोटू को मृत समझकर उसके साथी झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।

इसी दौरान हरिद्वार आ रहे कुछ शिवभक्तों ने छोटू को लहूलुहान देखकर हरिद्वार पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शिवभक्तों की मदद से लहूलुहान युवक की जेब में मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें