फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में तेंदुए की दहशत

Fri, 29 Jul 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्तिहा रेंज में आने वाले दो गांवों में गुरुवार रात तेंदुए का आतंक रहा। तेंदुए ने रात में भगवाननगर गोलहना फार्म में जहां तीन बकरियों को मार डाला वहीं गंगापुर खैरी में एक बकरी को निवाला बना लिया।
विज्ञापन


गांव में तेंदुआ घुसने की खबर से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। लोगों की सूचना पर रेंज कार्यालय से पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत भगवाननगर गोलहना फार्म गांव जंगल से कुछ दूरी पर स्थित है। रात में गांव के लोग सो रहे थे, तभी तेंदुआ बिंदू देवी पत्नी इंद्रजीत के घर में घुस गया। उसने आंगन में बंधी बकरी पर हमला कर दिया। इस दौरान घरवालों की नींद खुल गई।
विज्ञापन


खिड़की से सभी ने तेंदुए को आंगन में खड़ा देखा तो सकते में आ गए। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घटना के डेढ़ घंटा बाद तेंदुआ फिर से बिंदू के घर पहुंच गया, और दो बकरियों पर हमला कर उन्हें भी मार डाला। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ फिर जंगल की ओर चला गया।

इसके बाद मुर्तिहा रेंज अंतर्गत गंगापुर खैरी निवासी कुंवर प्रसाद के घर में घुसे तेंदुए ने बकरी को निवाला बना लिया। दोनों स्थानों पर तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। इस पर वन रक्षक आनंद लाल, बीट वाचर भवानी प्रसाद वन्यजीव सुरक्षाकर्मियों के साथ गांव पहुंचे। सभी ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें