फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन-डे पर रहेगा पुलिस का पहरा

Fri, 12 Feb 2016 08:14 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
वैलेंटाइन-डे पर जिले में पुलिस का पहरा रहेगा। जगह-जगह अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा शिव सेना और अन्य हिंदू संगठन वेलेंटाइन डे का विरोध करने की रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन


14 फरवरी रविवार को वेलेंटाइन डे है। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका अपने प्यार का इजहार करते हैं। होटल, रेस्टोंरेट, पार्क और सिनेमाघरों में प्रेमी युगल की भीड़ रहती है।

पुलिस की इन सब जगहों पर नजर रहेगी। पुलिस ऐसे में फायदा उठाने वाले मनचलों की धरपकड़ को अभियान चलाएगी। वहीं दूसरी ओर  शिवसेना और अन्य हिंदू संगठन वेलेंटाइन डे के विरोध में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि वेलेंटाइन डे पर शहर में अभियान चलाया जाएगा। होटल, रेस्टोरेंट, पार्क और सिनेमाघरों में विशेष नजर रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें