फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक में लगी आग

Wed, 20 Jan 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में घर के बाहर खड़े सपा नेता के चाचा के मिनी ट्रक में मंगलवार रात करीब 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की सूचना पर मोहल्ले के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई।
विज्ञापन


 सपा विचार सभा जिलाध्यक्ष युसूफ राजा के चाचा फुरकान मोहल्ला मजीदपुरा में रहते हैं। मंगलवार रात उनका मिनी ट्रक घर के बाहर खड़ा था। तभी रात 12 बजे अचानक मिनी ट्रक में आग लग गई।

कुछ ही देर में आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। दमकल विभाग को सूचना दी और आग बुझानी शुरू कर दी। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती तब तक आग पर लोगों ने काबू पा लिया था।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि आग के कारणों का उसे कोई पता नहीं है, कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच करने की मांग की है। एसएचओ राजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें