शहर के जवाहर चौक स्थित हैंडलूम की एक दुकान पर तीन महिलाओं ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। शक होने पर दुकानदारों ने कुछ दूरी पर महिलाओं को पकड़ लिया, लेकिन महिलाएं चकमा देकर फरार हो गईं।
दुकान संचालक राजकुमार नागपाल ने बताया कि बुधवार दोपहर उनकी दुकान पर तीन महिलाएं आईं। उन्होंने खुद को बड़ोपल गांव का बताया। आरोप है कि महिलाओं ने दुकान पर शॉल दिखाने के लिए कहा जब सेल्समैन ने शॉल दिखाई और 150 रुपये मांगे तो उक्त महिलाओं ने 50 रुपये देने की बात कहकर उठकर चली गई।
राजकुमार नागपाल के अनुसार उन महिलाओं पर उन्हें शक हुआ। जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो महिलाएं अपने थैले में पिल्लो कवर और शॉल थैले में डालती नजर आईं। जब सेल्समैन ने महिलाओं का पीछा किया और उनसे पूछा तो महिलाओं ने चोरी की बात कबूली और वह शॉल वापस देकर वहां से फरार हो गई। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन महिलाओं का कहीं पता नहीं चला।