फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-मिनी ट्रक भिड़े, लगा जाम

Sat, 12 Mar 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गोयना गांव के पास ट्रैक्टर और मिनी ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन मोदीनगर रोड पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बदनौली गांव से एक ट्रैक्टर हापुड़ अंगौले लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर गोयना गांव ईट-भट्ठे के पास पहुंचा तो पीछे से आए तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। और मिनी ट्रक पलट गया।

हादसे के बाद मोदीनगर रोड पर जाम लग गया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारुकराया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एसएचओ राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटाकर जाम खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें