फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के बंद पड़े टिकटघर के पास मिला युवक का शव

Thu, 11 Aug 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
शव - फोटो : demo pic
विज्ञापन
लाइन पार इलाके में रेलवे के बंद पड़े टिकटघर के पास गुरुवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने शव मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने जीआरपी क्षेत्र का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


काफी देर बाद जीआरपी ने पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांधी विहार की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे के बंद टिकटघर के पास

गुरुवार की सुबह तकरीबन 10 बजे कुछ लोगों ने एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो उसकी सांस थम चुकी थी। इस पर इलाकाई लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला जीआरपी क्षेत्र का बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


करीब एक घंटा बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि आसपास के थानों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। जल्द ही शिनाख्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें