सास की शह पर घर में घुसे तीन युवकों ने विवाहिता से गैंगरेप की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर बाजू तोड़ दी। फरियाद लेकर पहुंची महिला की पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी गढ़ क्षेत्र के एक गांव में हुई है। सीओ ऑफिस में तहरीर देकर महिला ने आरोप लगाया है कि सास के इशारे पर पति जुल्म करने के साथ ही कुकर्म भी करता है।
23 अप्रैल की रात पति और जेठ किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। रात को सास ने गांव के ही तीन युवकों को घर बुला लिया। उन्होंने महिला को कमरे में बंद कर लिया और गैंगरेप की कोशिश करने लगे।
विरोध करने पर तीनों युवकों ने मारपीट कर उसकी बाजू तोड़ दी। पुलिस या पति से शिकात करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि वह फरियाद लेकर कई बार कोतवाली जा चुकी है,
लेकिन हर बार पुलिस ने उसे लौटा दिया है। हौंसला बढ़ने पर आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं। सीओ सतीश चंद्र पांडेय ने गढ़ पुलिस को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।