फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों ने की विवाहिता से गैंगरेप की कोशिश

Tue, 02 May 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सास की शह पर घर में घुसे तीन युवकों ने विवाहिता से गैंगरेप की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर बाजू तोड़ दी। फरियाद लेकर पहुंची महिला की पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन


बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी गढ़ क्षेत्र के एक गांव में हुई है। सीओ ऑफिस में तहरीर देकर महिला ने आरोप लगाया है कि सास के इशारे पर पति जुल्म करने के साथ ही कुकर्म भी करता है।

23 अप्रैल की रात पति और जेठ किसी काम से दिल्ली गए हुए थे।  रात को सास ने गांव के ही तीन युवकों को घर बुला लिया। उन्होंने महिला को कमरे में बंद कर लिया और गैंगरेप की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर तीनों युवकों ने मारपीट कर उसकी बाजू तोड़ दी। पुलिस या पति से शिकात करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि वह फरियाद लेकर कई बार कोतवाली जा चुकी है,

लेकिन हर बार पुलिस ने उसे लौटा दिया है। हौंसला बढ़ने पर आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं। सीओ सतीश चंद्र पांडेय ने गढ़ पुलिस को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें