फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम ने पकड़ी 21 लाख रुपये की शराब

Sun, 12 Mar 2017 08:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने निजामपुर बाइपास के पास चेकिंग के दौरान शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा। साथ ही ट्रक में सवार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई शराब की कीमत 21 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह आबकारी विभाग को सूचना मिली की एक ट्रक गाजियाबाद से हापुड़ की ओर रहा है, जिसमें तस्करी की शराब लदी हुई है। सूचना पर आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

ट्रक को निजामपुर बाइपास के पास पकड़ लिया गया। ट्रक से आबकारी विभाग ने 375 पेटी शराब की बरामद की हैं।

साथ ही ट्रक चालक मनवेंद्र निवासी पंजाब व रणविजय निवासी पंजाब को पकड़ लिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि शराब पंजाब से बिजनौर जा रही थी। जिसकी कीमत 21 लाख रुपये है। जिला आबकारी अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें