फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में हाईवे पर तीन की मौत

Sat, 20 May 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
हादसों में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। जबकि ब्लॉक में कार्यरत सेक्रेट्री समेत पांच घायल हो गए। हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने तीन लोगों को हापुड़ और एक को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गढ़ क्षेत्र के अठसैनी गांव के सामने शुक्रवार रात फ्लाईओवर के पास हाईवे किनारे एक ट्रक खड़ा था। रात करीब साढ़े नौ बजे गढ़ से लौट रहे सतबीर निवासी खुड़लिया की बाइक ट्रक से टकरा गई।

हादसे में सतबीर और बाइक पर पीछे बैठे सिंभावली ब्लॉक के सेक्रेट्री श्याम सुंदर घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सतबीर (35) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि हेलमेट न होने से सिर में गंभीर चोट लगने से सतबीर की मौत हो गई। उधर, रात करीब 12 बजे दिल्ली से लौट रही कार गांव अठसैनी के सामने फ्लाई ओवर पर खराब हो गई। कुछ देर बाद पीछे से आ रहे किमी वाहन ने कार को टक्कर मार दी,

जिससे वहां खड़े रियाज (25) पुत्र साहिर निवासी जलालपुर मुरादाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी शब्बू गंभीर घायल हो गया। मेरठ ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।

चौथी घटना शनिवार सुबह करीब 6 बजे सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट के मोड़ पर हुई। हाईवे पर जा रहे कंटेनर के चालक ने इंडिकेटर दिए बिना वैट की तरफ यू-टर्न लिया। जिससे पीछे से आ रहा केमिकल से लदा कैंटर टकरा गया।

हादसे में कैंटर ड्राइवर कलुवा, क्लीनर विनय मोदीनगर, अनुज बक्सर और मगन सिंह अमरोहा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सिंभावली पीएचसी ले गई, लेकिन हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने तीन को हापुड़ और अनुज को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें