फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात चार घरों से लाखों की चोरी

Fri, 10 Jun 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों से ग्रामीणों में नाराजगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में चोरों ने एक ही रात चार मकानों को निशाना बनाया। इन घरों से सोने-चांदी के जेवर व नगदी समेत लाखों के माल समेट ले गए। शुक्रवार की सुबह लोग सोकर उठे, तब वारदात की जानकारी हुई।
विज्ञापन


सभी घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही खुलासा हो जाएगा। गांव रसूलपुर निवासी रामपाल, रामशेख, अमरजीत और श्यामवीर के मकान थोड़ी-थोड़ी दूर पर हैं।

बृहस्पतिवार रात चारों परिवार के सदस्य अपनी-अपनी छतों पर और मुखिया घरों के बाहर सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर रामपाल के घर से पांच हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण,
विज्ञापन


रामशेख के यहां से 10 हजार रुपये जेवर, अमरजीत और श्यामवीर के यहां से सोने और चांदी के जेवर उठा ले गए। घर वाले सुबह सोकर उठे तो कमरों में सामान बिखरा देख सन्न रह गए।

इसके बाद चोरी की सूचना बाबूगढ़ थाने में दी गई।  पीड़ितों ने बताया कि चोर चारों मकानों से करीब एक किलो सोना और दो किलो चांदी के जेवर चोरी कर ले गए हैं। वहीं, एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जल्द ही बदमाशों को दबोचकर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा। उधर, एक ही रात चार घरों में चोरी से ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की ताबड़तोड़ घटनाओं ने पुलिस गश्त की पोल खोलकर रख दी है। साथ ही जल्द वारदात का खुलासा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें