समराला क्षेत्र के अधीन पड़ते गांव चावा में शुक्रवार की सुबह रविंदर सिंह (24) निवासी गांव बीजा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरदीप सिंह, अमरजीत सिंह, मंजीत सिंह, सुखदेव सिंह सभी पुत्र जोगिंदर सिंह और मनजिंदर कौर पत्नी गुरदीप सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार वीरवार की रात को गुरदीप और रविंदर के बीच किसी बात पर बहस हो गई थी। इसके बाद रविंदर अपने घर चला गया था। अमरजीत उसे मनाने गया और सुबह घर बुलाया। जब शुक्रवार सुबह रविंदर उनके घर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे तलवारों से काट दिया।