फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पूर्व फौजी की पत्नी को लगी गोली

Sat, 30 Apr 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
गोली मारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के भडंग़पुर गांव में रिटायर्ड फौजी की पत्नी को शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में गोली लग गई। परिजनों ने उसे नगर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव में बदमाशों द्वारा गोली मारने की चर्चा है। हालांकि वहीं पारिवारिक मामला बता रही है। जानकारी के अनुसार भडंग़पुर गांव निवासी जगपाल रिटायर फौजी हैं। उनकी पत्नी संतोष शुक्रवार रात अपने घर पर थी।

तभी कुछ लोग घर में घुस आए और उससे मारपीट की। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। परिजनोें ने उसे नगर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मेरठ के लिये रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि गोली लगने की जानकारी है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। मामले में अभी तक तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें