फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए युवक पर मानव तस्करी का केस

Sat, 30 Apr 2016 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर एक युवक को पांच बच्चों के साथ पकड़ा गया था। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बच्चों को लेकर अहमदाबाद जा रहे युवक पर कैंट पुलिस ने शनिवार की देर रात मानव तस्करी, किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। देर रात तक कैंट थाने में चली पूछताछ के बाद एएचटीयू प्रभारी ने तहरीर दी। शनिवार की सुबह उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए युवक धनेश मद्देशिया ने बताया कि वह देवरिया, बघौचघाट के लोहरौली गांव का रहने वाला है। पश्चिम चंपारण के रहने वाले पांचों बच्चों को उसके मामा महातम ने बस से गोरखपुर भेजा था। ट्रेन से उन्हें लेकर अहमदाबाद जाना था। बच्चों के घरवालों की मर्जी से उन्हें लाया था। अहमदाबाद में उन्हें कपड़े की दुकान पर काम करना था। सभी को हर महीने 2500 रुपये मिलते।

धनेश के पास अहमदाबाद के बापू नगर में स्थित एक बैंक का एटीएम कार्ड, 3200 रुपये और कागजात मिले। पूछताछ के बाद एएचटीयू प्रभारी राम सुमेर त्रिपाठी ने धनेश के खिलाफ तहरीर दी। देर रात पुलिस ने उसके खिलाफ मानव तस्करी और किशोर न्याय अधिनियम 2000 की धारा 26 के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन


धनेश के कब्जे से मुक्त कराए गए बच्चों को चाइल्ड लाइन भेजने के साथ ही उनके घरवालों को सूचना दी। शनिवार दोपहर बात धनेश को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें