फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में गढ़ के दो युवकों की मौत

Tue, 24 Jan 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
मैजिक से आमने-सामने भिड़े - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
रिश्तेदारी में गए दो युवकों की अमरोहा में सड़क हादसे में मौत हो गई। खोजबीन के दौरान परिजनों को इसका पता लगा। उन्होंने शव लाकर दाह संस्कार कर दिया। क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी कलुवा सिंह का बेटा आशीष 19 और पड़ोसी नयागांव इनायतपुर निवासी बिशन सिंह का 18 वर्षीय बेटा योगेश 18 जनवरी की शाम अमरोहा के गांव नंगली में रिश्तेदार के घर जा रहे थे।
विज्ञापन


थाना सैदनंगली क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक गंभीर रूप में घायल हो गए थे। पुलिस ने इनको  जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां दो दिन पहले उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों युवकों के मोबाइल और जेब में रखीं डायरी नहीं मिलीं थीं। इससे अमरोहा पुलिस को इनके परिजनों की जानकारी नहीं हो पाई।

कई दिन बाद भी जब कोई फोन नहीं आया और मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो सका तो चिंतित परिजन उनकी खोज में जुट गए। सैदनंगली थाने में मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने मॉर्चरी पहुंचकर शव देखे तो योगेश और आशीष के थे। शव देखते ही परिजनों की हिडकी बंध गई। दोनों शवों को परिजन घर लेकर आए, जहां से गंगा किनारे दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें