फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिला कार्यालय पर रंगरलियां मनाते पकड़ा प्रेमी युगल

Wed, 06 Apr 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने प्रेमी युगल दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय पर बुधवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एक प्रेमी युगल को रंगरलिया मनाते सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने लड़की को तो बिना कार्रवाई घर भेज दिया। प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर हंगामा भी किया।
विज्ञापन


बुधवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे सपा कार्यकर्ताओं को किसी ने सूचना दी कि बंद कार्यालय में प्रेमी युगल है। काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सपा कार्यकर्ता अनिल आजाद, संजय यादव, उमरदीन कुरैशी, इकबाल कुरैशी, श्यामसुंदर भुर्जी, दीपक आजाद आदि ने कार्यालय का ताला तोड़ा और प्रेमी युगल को दबोच लिया। प्रेमी की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


हिरासत में लिए युवक ने बताया कि तीन अन्य युवक उनके साथ थे, जो पिछले दरवाजे से भाग गए। पुलिस ने प्रेमिका को समझाकर घर भेज दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय को रंगरलिया मनाने के अड्डे का आरोप लगाकर हंगामा किया।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि सुबह के समय भी इस कार्यालय से एक प्रेमी युगल बाहर निकला था। सीओ सिटी विशाल यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अनिल आजाद ने कहा कि सपा के कार्यालय का बाहर से ताला लगाकर रंगरलियां मनाने की, जो सुविधा दी जा रही हैं, उसके लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं। जिलाध्यक्ष ने जिस व्यक्ति को कार्यालय की चाबी दे रखी थी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन


मैं अभी लखनऊ में हूं और मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - किशन सिंह तोमर, सपा जिलाध्यक्ष 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें