फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले जबरन गर्भपात कराया फिर ससुर ने की रेप की कोशिश

Sat, 04 Jun 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दहेज की मांग पूूरी न होने पर ससुर ने पहले तो विवाहिता का जबरन गर्भपात कराया और फिर उससे रेप करने की कोशिश की। पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गढ़ के एक मुहल्ले में रहने वाली युवती की शादी नोएडा निवासी मोहन लाल उर्फ मोनू के साथ हुई थी। विवाहिता ने कोतवाली में दहेज उत्पीड़न और रेप की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत उसके परिजन लगातार उत्पीड़न करते आ रहे थे, जिन्होंने उसका अल्ट्रा साउंड चैक अप कराने के बाद जबरन गर्भपात कराकर कोख में पल रही बच्ची की हत्या करा दी थी।
विज्ञापन


युवती का कहना है कि उसका पति नोएडा में नौकरी करता है, जिससे वह कई दिनों तक बाहर रहता है। जिसके चलते ससुर उस पर बुरी नजर रखता आ रहा था, जो पिछले दिनों कमरे में घुस आया और उसके साथ रेप की कोशिश करने लगा था।

शोर सुनकर आसपास में रहने वाले कई लोग वहां आ गए थे, जिससे उसकी इज्जत बच गई थी। युवती का आरोप है कि कार की मांग पूरी न होने पर पति और उसके परिवार वालों ने उसकी हत्या करने की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि विवेचना के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें