फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी चिकित्सक की पत्नी को चाकू दिखाकर लूटा

Sat, 17 Dec 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
लूट - फोटो : Logo
विज्ञापन
लुटेरों ने चाकू से डराकर घर में घुसकर चिकित्सक की पत्नी को कमरे में बंधक बना लिया और हजारों की नगदी और जेवरात लूटकर ले गए। शाम को लुटेरों ने दरवाजा खटखटाया तो चिकित्सक के क्लीनिक से आने की सोचकर पत्नी ने दरवाजा खोल दिया था।  
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव अठसैनी में हाईवे किनारे रहने वाले चिकित्सक असलम सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर में क्लीनिक चलाते हैं। शुक्रवार रात साढ़े सात बजे दरवाजे पर आहट हुई। उनकी पत्नी जायदा ने समझा कि असलम क्लीनिक से आ गए हैं। उन्होंने दरवाजा खोल दिया।

पति की बजाए तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर खड़े थे। इनमें से दो बदमाश पलक झपते ही अंदर घुस आए और एक साथी दरवाजे के पास खड़ा रहा। दोनों बदमाशों ने जायदा को चाकू से डराकर कमरे में बंधक बना लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने जायदा के कानों से कुंडल और नाक की लौंग उतरवाने के बाद सेफ में रखी पांच हजार की रकम लूट ली। इसके बाद जायदा को कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए। करीब आधा घंटा बाद असलम घर पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद देखकर पत्नी को तलाशने लगा।

इसी बीच जायदा ने शोर मचाया तो असलम ने बाहर से दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाल लिया। पत्नी से लूट की जानकारी पर असलम ने पुलिस को सूचना दी। एसआई दलसिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची।
विज्ञापन


पता लगा है कि कोई युवक चिकित्सक को पूछने आया था और उनके बाहर होने का पता लगने पर वापस लौट गया। महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की बात निराधार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें