फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसवाड़ा समेत आसपास के गांवों में दहशत के साथ ही तनाव व्याप्त, पुलिस तैनात

Mon, 03 Apr 2017 09:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
पसवाड़ा में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बम बनाने के दौरान विस्फोट की घटना से पसवाड़ा समेत आसपास के गांवों में दहशत के साथ ही तनाव व्याप्त है। इसके मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात है। वहीं आरोपी समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ विस्फोटक एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस हिरासत में लिए गए चार लोगों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बम बनाने के दौरान विस्फोट होने की संगीन घटना को लेकर पसवाड़ा समेत आसपास के कई गांवों में अजीब सी दहशत फैलने के साथ ही तनाव व्याप्त है। जिसके मद्देनजर एहतियाती तौर पर गांव में पुलिस तैनात करने के साथ ही एसडीएम आरएन पांडेय,

सीओ सतीश चंद्र पांडेय और एसओ संजीव शुक्ला हालात की निगरानी कर रहे हैं। मौका ए वारदात समेत आसपास के घरों में महिला-बच्चे और बुजुर्गों के सिवा कोई मौजूद नहीं है, जबकि सड़कों पर अजीब सा सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन


हल्का दारोगा अरमान अहमद की तहरीर पर विस्फोट में घायल हुए सलमान समेत उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ बहादुरगढ़ थाने में रविवार रात को विस्फोटक एक्ट की धारा 3/4/5 और आईपीसी की धारा 286 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

जिसमें अनुमति के बिना लापरवाही से विस्फोटक पदार्थ बनाकर मानव जीवन और संपति को खतरा पैदा कर समाज में दहशत फैलाने का आरोप लगाया गया है।

वहीं विस्फोट में घायल हुए सलमान का पुलिस कस्टडी में मेडिकल कॉलेज मेरठ में इलाज चल रहा है, वह खतरे से बाहर है। विस्फोट की चपेट में आने से उसकी एक बाजू शरीर से अलग हो गई है।

सीओ सतीश चंद्र पांडेय और एसओ संजीव शुक्ला ने बताया कि इसान, साबू, आदिल और फरमान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है। जिनसे बम बनाने और विस्फोट से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर कड़ाई के साथ पूछताछ की जा रही है।

बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में घायल युवक गांव में रहकर पशु पालन और आम के बाग ठेके पर लेता था। बम बनाने के दौरान गांव पसवाड़ा में हुए विस्फोट में घायल होकर अपनी एक बाजू गंवाने वाला सलमान घर में पशु पालने के साथ ही आसपास के गांवों में आम के बागों की फसल बहार का ठेका लेता था।

बताया गया है कि जब सलमान की उम्र महज तीन साल और उससे छोटे भाई आमिर की उम्र 6 माह थी तो उसके पिता अजीज का निधन हो गया था, जिसके तीन बड़े भाई दिल्ली में मजदूरी करते हैं। दो बहनों में एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी की शादी को लेकर मां शकीला रिश्ते की तलाश करा रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें